shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की तरफ से हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम मंत्री रहे उपस्थित

1 min read

आसनसोल   :पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की तरफ से आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे महावीर स्थान मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया संगठन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा विशिष्ट समाजसेवी नथमल शर्मा पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव अनिल मोहनका कोषाध्यक्ष आनंद पारिक अभिषेक केडिया मुकेश शर्मा टीएमसी नेता भानु बोस सहित संगठन के और भी तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

सबसे पहले पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों और संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारीयों को संगठन का खादा पहनाकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत मंत्री मलय घटक ने संगठन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सहित पूरे संगठन की तारीफ की और कहा की जिस तरह से यह संगठन हमेशा विभिन्न समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण का यह कार्यक्रम बहुत ही समय उपयोगी है और इससे कई जरूरतमंद परिवारों को सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं मारवाड़ी समाज और इस संगठन की तरफ से समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं

जो दिखाता है कि यह समाज सिर्फ अपने लिए नहीं राष्ट्र और समाज के लिए भी सोचता है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की सहूलियत के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं और उनका लाभ भी लोगों को मिल रहा है लेकिन अगर सामाजिक संस्थाएं भी इस तरह से आगे आएं तो सरकार को भी काफी मदद मिलती है वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब मारवाड़ी समाज की तरफ से इस तरह का कोई सामाजिक कार्य किया गया हो गरमी के मौसम में संगठन की तरफ से शीतल जल का प्रबंध किया जाता है वहीं रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम भी किए जाते हैं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और उनकी पूरी टीम की इसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित उनकी टीम की भी तारीफ की जो हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं। वही जब हमने इस बारे में नरेश अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि आज तकरीबन 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंडी के मौसम में उनके संगठन के कोलकाता मुख्यालय से उन्हें कंबल वितरण के लिए सहयोग किया गया और स्थानीय स्तर पर भी उन्हें कंबल वितरण के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में काफी सफलता मिली उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है ताकि समाज के उस तबके तक मदद पहुंचाई जा सके जिसे मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page