आज से रानीगंज में शुरू श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र की जन्मजयंती पर विभिन्न कार्यक्रम
1 min read
:रानीगंज के सियारसोल राज बाड़ी मैदान में आज से परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र की 138वीं जन्म जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को चार ग्रुप में विभाजित कर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस संदर्भ में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के भक्त प्रकाश मंडल ने कहा कि श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के भक्त पूरे कोयलांचल में फैले हुए हैं पहले ठाकुर अनुकुलचंद्र के जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था लेकिन सभी भक्तों ने मिलकर यह फैसला लिया कि सभी भक्त इस एक साथ मिलकर आयोजित करेंगे और तभी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आज यहां पर बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है ताकि बच्चे और उनके अभिभावक इस कार्यक्रम से और अच्छी तरह से जुड़ सके उन्होंने कहा कि मूल कार्यक्रम 11 तारीख रविवार को इसी मैदान पर आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस मैदान में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के जन्म जयंती को मनाने के लिए तीन पंडाल का निर्माण किया गया है 11 तारीख को सुबह 5:00 उषा कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनके भक्त नगर कीर्तन करेंगे इसके बाद 6:30 प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भजन कीर्तन और धार्मिक संगीत अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को शाम को श्री श्री अनुकुलचंद्र ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक का पाठ किया जाएगा जिससे कि आज की नई पीढ़ी ठाकुर अनुकुलचंद्र के जीवन और कार्यों के बारे में जान सके। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को दोपहर 12:00 बजे से जो संगीत अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा उसमें देवघर के सत्संग के सपन मंडल श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र पर धार्मिक गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 11 तारीख के शाम को श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के जीवन और उनके कार्यों को लेकर कुछ वक्त अपने विचार व्यक्त करेंगे और आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र की प्रासंगिकता पर रौशनी डालेंगे














