पोलो मैदान में आज से शुरू हुआ युवा शिल्पी संसद द्वारा आयोजित पुस्तक मेला
1 min read
:आसानसोल के पोलो मैदान में आज से युवा शिल्पी संसद की ओर से आयोजित 42वें बुक फेयर का उद्घाटन किया गया। यहां पश्चिम बर्धमान के जिलाशासक एस पोन्नवलम, आसासोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय, प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सचिन रॉय सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। यहां दीप जलाकर बुक फेयर का उद्घाटन किया गया। इस बारे में जिलाशासक ने कहा कि आसासोल एकमात्र शहर है जहां दो बुक फेयर आयोजित किए जाते हैं – एक सरकारी और एक निजी संस्था द्वारा। दोनों बुक फेयर में काफी संख्या में बुक प्रेमी आते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार का बुक फेयर भी सफल होगा।














