सेनरेले और एथोड़ा के दो कारखाने और गोदाम में जीएसटी का छापा कर्मचारियों में अफरा तफरी
1 min read
अचानक केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई से आसासोल में हड़कंप मच गया। गुरुवार को आसासोल के दो अलग-अलग स्थानों पर केंद्रीय एजेंसी जीएसटी की कार्रवाई हुई। सेनराले और एथोडा में सक्सेस सेलिंग एंड सर्वेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं विगिलेंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री और गोदाम में केंद्रीय बल की उपस्थिति में जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई की। जब जीएसटी अधिकारी केंद्रीय बल के साथ फैक्ट्री में घुसे, तो काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर डरकर भाग गए। आपको बता दें कि सेनराले और एथोडा में सक्सेस सेलिंग एंड सर्वेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं विगिलेंस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री और गोदाम में कुछ महीने पहले भी केंद्रीय बल की उपस्थिति में जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। इसके बावजूद फिर से कार्रवाई की जा रही है, क्या इसका मतलब है कि फैक्ट्री के कागजात में कुछ गड़बड़ी है, इसकी जांच की जा रही है।












