सब पेयेछिर आसर की तरफ से हुआ तीन दिवसीय शारिरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल के रामसाएर मैदान में आज से सब पेयेछिर आसर की तरफ से 21वीं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी तथा इस कैंप के चेयरमैन गुरदास चटर्जी आसर के मुख्य केंद्र के सेक्रेटरी जयदेव बारुई आसर के अध्यक्ष सचिन राय कैंप अध्यक्षा शर्मिला बनर्जी आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे इस बारे में इस कैंप के आयोजक माधव राय ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से उनके संस्था की तरफ से इस तरह का शारीरिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है इस बार का यह शिविर तीन दिवसीय है इसमें 25 स्कूलों के लगभग 600 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने बताया कि इस शिविर में शिविर के संपादक और विशिष्ट खिलाड़ी गोविंद मुकिम को सम्मानित किया गया उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की तरफ भी प्रेरित करें














