वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ आसनसोल में सीपीआईएम की विरोध रैली
1 min readआसनसोल :
हाल ही में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को उनके ही घर से अपहरण कर लिया गया था अमेरिका का आरोप है के वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अमेरिका के खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी को बढ़ावा देते हैं जिससे अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा पर खतरा मंडराता है इसके खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके ही घर से अपहरण कर लिया और अब उन पर अमेरिका ले जाकर अमेरिकी कानून के मुताबिक मामला दर्ज किया गया है अमेरिका की इस कार्रवाई के खिलाफ सीपीआईएम आसनसोल दो नंबर एरिया कमेटी की तरफ से आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके में सिमुलतला से मोहिशीला गर्ल्स स्कूल तक एक विरोध रैली निकाली गई और जिस तरह से पूरी दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवाद अपने पांव पसारने का प्रयास कर रहा है इसका विरोध किया गया इस विरोध रैली में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल थे जिन्होंने अमेरिका के इस कदम का पुरजोर विरोध करते हुए अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की












