shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ईडी की कार्रवाई की मुखालफत करने पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिया आड़े हाथों

1 min read

  :केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा आज कोलकाता में टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक के कार्यालय पर दबिश डाली गई इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काफी विरोध जताया वह आईपैक के कार्यालय भी पहुंच गई और उन्होंने वहां से कुछ फाइल और लैपटॉप भी अपने कब्जे में ले लिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह सिर्फ टीएमसी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है हालांकि इस पर जब हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी जब भी केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो इसी तरह से मुख्यमंत्री सड़कों पर उतर आई है चाहे वह राजीव कुमार हो या फिरहाद हकीम या मदन मित्रा मुख्यमंत्री ने हमेशा भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया है इसलिए यह कोई नई बात नहीं है लेकिन भाजपा विधायक ने यह सवाल किया कि मुख्यमंत्री को कभी उन लोगों के लिए सड़क पर उतरने नहीं देखा गया जिन शिक्षकों की नौकरी चली गई या उन महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कभी सड़क पर नहीं उतरी जिनके साथ आए दिन अत्याचार होता है। यह मुख्यमंत्री कभी उन आशा कर्मियों के लिए सड़क पर नहीं उतरती जो अपना वेतन बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही हैं भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरा अधिकार है वह कहीं भी जा सकती हैं लेकिन जिस तरह से आज उन्होंने उस कार्यालय से कुछ फाइल गायब करदिए इसे पश्चिम बंगाल की जनता ने देखा है और उनको अब समझ में आ गया है कि ईमानदारी के प्रतीक का असली चेहरा क्या है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page