कुल्टी के नियामतपुर मोड़ पर आईपैक कार्यालय पर ईडी की दबिश के खिलाफ टीएमसी का पथावरोध
1 min read
:कोलकाता के सॉल्टलेक में आईपैक ऑफिस में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कुल्टी के नियामतपुर में पथावरोध किया गया। यहां टीएमसी नेता उज्ज्वल चैटर्जी, मीर हाशिम सहित कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कई टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां ईडी की कार्रवाई का विरोध किया गया और इस कार्रवाई को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया गया। इस बारे में जब हमने उज्ज्वल चैटर्जी से बात की, तो उन्होंने कहा कि आज ईडी ने जिस तरह से कोलकाता में आईपैक के ऑफिस में छापा मारा है, उसका एक ही उद्देश्य है—भाजपा जब राजनीतिक रूप से टीएमसी के साथ नहीं जीत पा रही है, तो वे केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और इस तरह टीएमसी और टीएमसी से जुड़े सभी संगठनों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह षड़यंत्र कभी सफल नहीं होगा। इस विरोध सभा में ईडी का पुतला दहन किया गया।














