रेल पार में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए कांग्रेस ने सौंपा उत्तर थाने को ज्ञापन
1 min read
:आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत रेल पार इलाकेमें नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना को ज्ञापन दिया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बारे में कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि पहले रेल पार का इलाका बेहद खतरनाक हुआ करता था यहां पर आए दिन अपराध की घटनाएं घटती थी लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार आया है लेकिन अब यहां का नौजवान नशे के चंगुल में चला गया है इस क्षेत्र के हर वार्ड में लगभग हर एक घर में कोई ना कोई नौजवान जरूर होगा जो नशा करता होगा इस वजह से जैसे इस क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है ठीक उसी प्रकार अपराध की घटनाएं भी घट रही हैं इसी पर रोक लगाने के लिए आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना को ज्ञापन दिया गया उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं वहीं पर इस तरह की घटनाएं होती हैं या नशे का कारोबार फलता फूलता है इसकी क्या वजह है यह भी जानने की आवश्यकता है क्या सत्ता पक्ष अल्पसंख्यक समुदाय के नौजवानों को इन्हीं सब चीजों में उलझा के रखना चाहता है ताकि वह अपनी बुनियादी बेहतरी के लिए सत्ता से सवाल ना करें वही रेल पार इलाके में बालू के अवैध कारोबार पर बोलते हुए कांग्रेस पार्षद ने कहा कि इसे लेकर पहले भी कांग्रेस की तरफ से बीएलआरओ को ज्ञापन दिया गया था और और बहुत जल्द फिर से उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को चलने नहीं देगी














