आसनसोल रेलवे डिवीजन डीआरएम को लेकर चल रहे मुद्दे पर आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने लिखा रेलवे मंत्री को पत्र
1 min read
: हाल ही में आसनसोल रेलवे डिवीजन की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का रेलवे द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया था। उनके स्थान पर सुधीर कुमार शर्मा को डीआरएम बनाया गया था। दरअसल कुछ दिनों पहले जमुई जिले के शिमुलतला में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हुई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया था। इसे लेकर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने भारत के रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल भेजा है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि भारतवर्ष के मानचित्र पर आसनसोल रेलवे डिविजन का स्वर्णिम इतिहास रहा है । ब्रिटिश शासन से लेकर आजतक आसनसोल रेलवे डिविजन ने कई किर्तिमान अपने नाम किया है । इसी कारण आसनसोल को विश्व स्तर का स्टेशन बनाया जा रहा है । युद्ध गति से आसनसोल स्टेशन का काम चल रहा है और इसी बीच डीआरएम एवं रेलवे प्रशासन के बीच कानूनी जंग छिड़ गई है । जो आसनसोल वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । शंभुनाथ झा ने कहा कि आसनसोल के विकास में रेलवे का अहम योगदान है । इसलिए अगर आसनसोल रेलवे में किसी तरह की अड़चन आए तो सभी का चिन्तित होना लाजमी है । डीआरएम विनिता श्रीवास्तव हमेशा सभी को साथ लेकर आसनसोल रेलवे के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहतीं हैं । आम नागरिक हो या किसी संगठन के अधिकारी सभी से उनका मधुर सम्पर्क रहा है । उन्होंने रेलवे मंत्री से निवेदन किया कि आसनसोल डिविजन की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए












