बर्नपुर आठ नंबर बस्ती में एक स्कूल में बाहरी लड़कों ने छात्रों पर किया हमला को छात्र घायल
1 min read
आसनसोल : बर्नपुर के न्यू टाउन इलाके में स्थित आठ नंबर बस्ती क्षेत्र के गांधी मेमोरियल स्कूल में आज बाहर के कुछ लड़कों ने स्कूल के छात्रों पर हमला किया। इस हमले में कुछ छात्रों के सिर फट गए। पता चला है कि स्कूल के छात्रों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक दल के छात्रों ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाया और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे कुछ छात्रों के सिर फट गए। इसके बाद स्कूल परिसर में तनाव फैल गया। इस बारे में जब हमने एक अभिभावक से बात की तो उन्होंने कहा कि स्कूल के अंदर बच्चों की कोई सुरक्षा नहीं है स्कूल में कोई अनुशासन नहीं है स्कूल के अंदर बच्चों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था लेकिन स्कूल से बाहर से आए लड़कों ने स्कूल छात्रों पर हमला कर दिया जिससे एक छात्रा का सर फट गया उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से जिम्मेदार है वही जब हमने इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात का पता नहीं है कि किसी छात्र को चोट लगी है या नहीं और उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर के अंदर कोई विवाद या झगड़ा या नहीं हुआ था












