shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में डॉक्टर सुकांत मजूमदार द्वारा टीएमसी पर किए गए हमले का दासु ने दिया जवाब कहा 26 के चुनाव के बाद नहीं रहेगा डॉक्टर मजूमदार का मंत्री पद

1 min read

:केंद्रीय मंत्री सुकांतो मजूमदार आज आसनसोल आए थे यहां उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन किया इसके उपरांत उन्होंने बराबनी विधानसभा के गौरांडी में परिवर्तन संकल्प सभा में हिस्सा लिया दोनों ही जगह पर डॉक्टर मजूमदार ने टीएमसी नेताओं पर जमकर प्रहार किया इसका जवाब देते हुए टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने कहा कि कि आज डॉक्टर मजूमदार आसनसोल आए थे यहां उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन किया और टीएमसी नेताओं पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले यही डॉक्टर मजूमदार टीएमसी नेताओं से मिलने के लिए घंटा इंतजार करते थे और आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं दासु ने कहा कि यह वही डॉक्टर सुकांत वजनदार है जो 2019 से पहले अभिषेक बनर्जी और मुकुल राय से मिलने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे आज केंद्र में मंत्री बन गए हैं तो बेवजह की बातें कर रहे हैं भाजपा द्वारा परिवर्तन सभाओं का आयोजन किया जा रहा है लेकिन यह किस तरह की परिवर्तन सभा है 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में जब परिवर्तन हुआ था उससे पहले 2008 के बंगाल पंचायत चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को भारी जीत हासिल हुई थी तब से ही लगने लगा था कि बंगाल में अब परिवर्तन आएगा और 2011 में वैसा ही हुआ लेकिन अभी बंगाल में वैसा कुछ भी माहौल नहीं है लोगों का पूरा समर्थन टीएमसी के साथ है भाजपा हर चुनाव हार रही है इसके बावजूद सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि 2026 में भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि 2026 में भी टीएमसी ही सत्ता में आएगी ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनेगी और आज जो भी भाजपा के कुछ गिने चुने कार्यकर्ता बाकी है वह भी टीएमसी में आ जाएंगे उन्होंने कहा कि आज बंगाल में भाजपा का जो नेतृत्व कर रहे हैं उनमें से लगभग सभी वैसे लोग हैं जो कभी टीएमसी में थे वह आज भाजपा में चले गए हैं और भाजपा के जो पुराने नेता थे उनको कहीं ना कहीं पीछे धकेल दिया गया है ऐसे में बीजेपी कभी एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ सकती उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर सुकांत मजूमदार केंद्र में मंत्री हैं लेकिन 2026 में यह भाजपा एक बार फिर बंगाल विधानसभा चुनाव हार जाएगी तो उनका मंत्री पद भी चला जाएगा। दासु ने कहा कि डॉ मजूमदार ने आज कहा कि बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जा सकता जबकि सच्चाई यह है कि बंगाल में जय श्री राम भी बोला जा सकता है जय बांग्ला भी बोला जा सकता है जय मां दुर्गा जय मां काली भी बोला जा सकता है यहां पर कोई रोक-टोक नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के मन में 2026 के चुनाव को लेकर बस एक ही चिंता है कि जैसे हर विधानसभा चुनाव में टीएमसी की सीट बढ़ी है वैसे ही 2026 में भी 2021 के मुकाबले सीट बढ़ानी चाहिए उन्होंने कहा कि इस बार टीएमसी ने 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page