गौरांडी में आयोजित की गई डाक्टर सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा
1 min read
:बाराबनी के गौरांडी में आज भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुकांतो मजूमदार के नेतृत्व में एक परिवर्तन संकल्प यात्रा और सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य अरिजीत राय के अलावा अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे संकल्प यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इसके उपरांत एक सभा का भी आयोजन किया गया इस मौके पर डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन कर पा रही है उन्होंने कहा कि यहां के टीएमसी नेताओं की वजह से यहां पर भाजपा कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाती थी लेकिन फिर भी यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने अपना काम जारी रखा और आज वह समय आ गया है कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से टीएमसी का सुपड़ा साफ कर दिया जाए आज के इस सभा के दौरान आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल केशव पोद्दार कृष्णा प्रसाद आशा शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे












