केंद्रीय सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर पंहुचे आसनसोल:
1 min read
आसनसोल: लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है। आसनसोल लोकसभा और बालिगंज बिधनसभा उपचुनाव के लिए 133 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आज केंद्रीय सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर आसनसोल पंहुचे। यहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनको मत गणना केंद्र आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज का मुआयना करवाया। इस संदर्भ में एसीपी मानवेंद्र दास ने कहा कि आज केंद्रीय सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर आसनसोल आए हैं। उनको आज मत गणना केंद्र आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज सहित सभी डीसीआरसी केन्द्रों में ले जाया गया जहां वह तैयारियों का जायजा लेंगे।












