गुप्त सूचना के आधार पर पांडवेश्वर में एक घर से हथियार बरामद, एक गिरफतार:
1 min read
चोरी-छिपे अवैध हथियार बेचे जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांडबेश्वर थाना पुलिस ने कल रात पंडेवेश्वर के संजय मोदी के घर डालूरबांध इलाके में छापेमारी की.
. तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 डी डी बि एल राइफल और 9 एमएम तथा 7.56 एमएम बंदूकों के जिंदा कारतूस बरामद किए। 33 वर्षीय
संजय मोदी जो की पंडावेश्वर थाने के डालूर बांध 8 नंबर के रहने वाले हैं ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह निजी सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है। .आर्म्स एक्ट 2 के तहत एक विशिष्ट मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है












