निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम में हुई उच्च स्तरीय बैठक:
1 min read
आज आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय के कक्ष में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की जल समस्या को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई इस बैठक में मेयर विधान उपाध्याय के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक पार्षद अनिमेष दास शिवानंद बाउरी सहित जल विभाग के तमाम उच्च अधिकारी मौजूद थे यहां आने वाली गर्मी के मौसम के मद्देनजर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत को कैसे दूर किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया मेयर विधान उपाध्याय ने जल विभाग के अधिकारियों से पानी की समस्या को दूर करने के उपायों को लेकर चर्चा की और हिदायत दी कि गर्मी के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से भुगतना ना पड़े इसके लिए तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे । पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अभी भी सबको पानी मिल रहा है लेकीन जो भी थोड़ी बहुत समस्याएं आ रही हैं जल्द ही उनका निपटारा किया जायेगा और इस गर्मी के मौसम में सभी को पर्याप्त पानी मिलेगा। दुसरी तरफ ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाए गए बंद पर उन्होने कहा कि जनता बंद की राजनीति से आजीज आ चुकी है और आज की बंद का जन जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

वहीं चैयरमैन अमरनाथ ने भी आज की बैठक को काफ़ी सार्थक करार दिया और कहा कि जो भी थोड़ी बहुत आपूर्ति की समस्या है उनको जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि कुछ पंपों के जल जाने से समस्या हुई थी जिसे दूर कर लिया गया है।

उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि पानी पर्याप्त मात्रा में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मिल रहा है थोड़ी बहुत समस्याएं प्रेशर को लेकर आ रही हैं जिनको बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा उन्होंने निगम क्षेत्र के लोगों से भी निगम के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया और कहा कि अक्सर देखा गया है कि नल को बेवजह खुला छोड़ दिया जाता है जिससे पानी की बर्बादी होती है उन्होंने लोगों को इस्तेमाल के बाद नल को बंद करने की अपील की जिससे पानी की बचत हो सके वही जब उनसे पूछा गया कि नगर निगम की तरफ से कुछ समय पहले कहा गया था कि 24 घंटे लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी इस पर उन्होंने कहा कि उस परियोजना के बारे में उनको सविस्तार नहीं पता अगर उस परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा सकता है तो जरूर इस पर विचार किया जाएगा वसीम उल हक ने भी आज बुलाए गए बंद पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंद की इस राजनीति की वजह से आसनसोल और पूरे बंगाल का बेड़ा गर्क हो चुका है लेकिन अब जनता बंद की राजनीति से ऊपर उठना चाहती है और आज जिस तरह से बंद होते हुए भी लोग अपने घरों से बाहर निकले और जनजीवन स्वाभाविक रहा यह इस बात का सबूत है












