श्रमिक संगठनो द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय बंद के पहले दिन आसनसोल में जनजीवन स्वाभाविक:
1 min read
केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए सीटू इंटक एटक सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा 28 और 29 मार्च को भारत व्यापी बंद का आह्वान किया गया है आसनसोल टाइम्स की तरफ से जब आसनसोल शहर का मुआयना किया गया तो देखा गया कि बंद के पहले दिन यानी 28 मार्च को जनजीवन काफी हद तक स्वाभाविक था बसें अपने नियमित समय पर चली और ऑटो टोटो का परिचालन भी स्वाभाविक ही था वही दुकानें भी खुली हुई थी हालांकि मुख्य डाकघर का दरवाजा बंद था














