केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों ने किया बंद का आह्वान:
1 min read
सीटू इंटक एटक एचएमएस सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन और द्वारा केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाए गए दो दिवसीय आम हड़ताल के पहले दिन आज माकपा के वरिष्ठ नेता और आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि आसनसोल दुर्गापुर रानीगंज में बंद का अच्छा खासा असर पड़ा है उन्होंने कहा कि आसनसोल से जमुरिया रानीगंज जाने वाली मिनी बसों का परिचालन बंद है दुर्गापुर में भी निजी परिवहन काफी हद तक सड़कों से गायब है उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के समर्थन में पुलिस प्रशासन को उतारकर बंद को असफल करने की कोशिश कर रही है वह शर्मनाक है उन्होंने राज्य सरकार के इस कोशिश को धिक्कारते हुए कहा कि श्रमिक संगठनों द्वारा बुलाया गया यह बंद सफल रहा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे गौरव नामक उनके एक कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है जब तक उनको छोड़ा नहीं जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा । वहीं केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा आज और कल यानी 28 और 29 मार्च को भारत व्यापी बंद का आह्वान किया गया है इसके समर्थन में आज 12 जुलाई कमिटी के तरफ से भी बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर कर बंद को सफल करने की कोशिश की गई आपको बता दें कि बैंक बीमा शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच का नाम है 12 जुलाई कमेटी इस कमेटी के कन्वीनर हीरक गांगुली ने कहा कि आज जिस तरह से रानीगंज की जनता ने इस बंद को समर्थन दिया है उससे वह अभिभूत हैं और उन्होंने इसके लिए रानीगंज की जनता का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं आज और कल का यह बंद उन नीतियों का माकूल जवाब है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि स्टेट बैंक प्रबंधन ने पुलिस बुलाकर बंद को असफल करने की कोशिश की हालांकि बंद के समर्थक कभी किसी से जबरदस्ती बंद करने के लिए नहीं कह रहे हैं वह सिर्फ लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय बंद को सफल बनाया जाए उन्होंने दावा किया कि आज रानीगंज में सभी बैंक यहां तक कि निजी बैंक भी बंद है













