डाक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में आयोजित सभा में ममता सरकार के विकास कार्यों के बारे में दी गई जानकारी
1 min read
:राज्य सरकार ने पिछले 15 सालों से विकास के जो कार्य किए हैं उनके बारे में लोगों को बताने के लिए टीएमसी की तरफ से लगातार सभाएं की जा रही है। इसी के तहत कल बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में आसनसोल के इस्माइल मोड़ इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां डॉक्टर देवाशीष सरकार सहित टीएमसी के अन्य वक्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो कार्य पिछले 15 सालों में किए गए हैं उनके बारे में उपस्थित लोगों को बताया। वहीं इस बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए हैं वह पूरे देश में एक मिसाल है। जो जनकल्याणकारी योजनाएं उन्होंने शुरू की हैं उनका लाभ यहां की जनता को मिल रहा है। वहीं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल द्वारा शिल्पांचल में विकास न होने के आरोपों पर डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि यह उनकी राय ही सकती है लेकिन यह सच नहीं है। सच्चाई यह है कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाके में टीएमसी के पार्षदों ने जितना काम किया है उतना काम तो विधायक होते हुए अग्निमित्रा पाल नहीं कर पाई। वह आसनसोल दक्षिण की विधायक हैं लेकिन कभी वह मेदिनीपुर कभी कोलकाता तो कभी कहीं और घूमती रहती है। इतना ही नहीं उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन इस क्षेत्र की जनता ने उन्हें नकार दिया।












