डाक्टर सुजन चक्रवर्ती ने मोहिशीला कॉलोनी में किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
1 min read
:जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है कभी वामपंथियों का गढ़ कहे जाने वाले आसनसोल में पिछले कुछ समय से वामपंथी कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं अपनी खोई जमीन को पुनः प्राप्त करने के लिए फिर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है इसे कड़ी में आज आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके में पार्टी की तरफ से कार्यालय का उद्घाटन किया गया यहां पूर्व सांसद डाक्टर सूजन चक्रवर्ती उपस्थित थे उन्होंने गौतम अशोक स्मृति भवन नामक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान यहां पश्चिम वर्धमान जिले के तमाम बड़े माकपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर सूजन चक्रवर्ती ने कहा कि अभी हियरिंग की प्रक्रिया चल रही है बुजुर्गों बीमार व्यक्तियों को हियरिंग केंद्र पर बुलाया जा रहा है अगर मतदान करने के लिए मतदान अधिकारी लोगों के घर जा सकते हैं तो हियरिंग करने के लिए लोगों के घर क्यों नहीं जाया जा सकता इसका प्रबंध पहले से करके रखना चाहिए था।

वही हाल ही में अमित शाह द्वारा कोलकाता में टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात पर डॉक्टर सूजन चक्रवर्ती ने कहा कि यह सिर्फ कहने की बातें हैं क्योंकि अगर भारतीय जनता पार्टी के नेता टीएमसी को सत्ता से हटाने को लेकर गंभीर होते तो टीएमसी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के जो मामले हैं उन पर अब तक उचित कार्रवाई की जाती लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। वहीं एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि 2002 में भी यह हुआ था लेकिन तब बंगाल के लोगों को पता था कि बंगाल में वाम मोर्चे की सरकार है उनको डरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन आज केंद्र में भाजपा और बंगाल में टीएमसी की सरकार है इसलिए लोगों के मन में डर बैठ गया है लेकिन उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब तक लाल झंडा है तब तक लोगों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है इस देश के नागरिकों की नागरिकता खत्म करते हैं की हिम्मत किसी में नहीं होगी वही औद्योगीकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉक्टर सूजन चक्रवर्ती ने कहा कि जब यहां पर वामपंथियों की सरकार थी तो इस जिले में व्यापक तौर पर औद्योगीकरण हुआ था लेकिन पिछले 15 सालों में औद्योगीकरण के नाम पर यहां कुछ भी नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा एक दूसरे के परिपूरक हैं और इन दोनों के रहते लोगों के मन से डर और आशंका दूर नहीं हो सकता












