मंत्री मलय घटक ने मनिमाला स्कुल में एसआईआर प्रक्रिया का लिया जायजा भाजपा से पूछा कहां है रोहिंग्या?
1 min read
:पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल में भी एसआईआर की हियरिंग प्रक्रिया चल रही है। आज मणिमाला हाई स्कूल में हियरिंग प्रक्रिया के दौरान मंत्री मलय घटक उपस्थित हुए और उन्होंने हियरिंग प्रक्रिया को देखा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार और भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को परेशान करने के लिए एसआईआर चला रही है, उसका जवाब लोग आगामी चुनाव में देंगे। उन्होंने कहा कि 58 लाख नाम इस इस प्रदेश में काटे गए हैं लेकिन भाजपा की ओर से कहा गया था कि इस राज्य में रोहिंग्या भर गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि कहाँ हैं वो रोहिंग्या? इस दौरान उनके साथ डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी उपस्थित थे












