shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से हुआ कंबल तथा शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम

1 min read

:आज आसनसोल के एस बी गोराई रोड इलाके में स्थित पार्वती हॉल में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज की तरफ से कम्बल तथा शीत वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय सेक्रेटरी विश्वरंजन दासगुप्ता मीता राय आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता सतपाल सिंह किर पिंकी पार्षद उदय राय दीपक रुद्र विमल मिहरिया सहित तमाम विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि जिस तरह से आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसके लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर और आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार लोगों के हित में काम कर रही हैं लगभग 100 के आसपास जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन फिर भी कुछ कमी अगर रह जाती है तो इस तरह की संस्थाओं द्वारा उसे पूरा किया जाता है जो सराहनीय है। वहीं सचिन राय ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के सहयोग से कम्बल तथा शीत वस्त्र वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर का एक ही लक्ष्य है और वह है मानव सेवा। सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के सहयोग से आज यह कार्यक्रम कर के उनको काफी खुशी मिल रही है। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी लोगों की सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ सेवा बताया था और उन्हें खुशी है कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को सामने रखकर यह कार्य कर रहे हैं। वही आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज एक व्यवसायीक संगठन जरूर है लेकिन यह संगठन अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरुक है और यही वजह है कि समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यों को किया जाता है उन्होंने रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से आज का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम के दौरान कुल 300 जरूरतमंद लोगों को कम्बल तथा 600 के आसपास लोगों को शीत वस्त्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page