ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री थीं हैं और 2026 विधानसभा चुनाव के बाद भी रहेंगी – वी शिवदासन दासु
1 min read
:जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग तेज होते जा रही है दो दिन पहले भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था जिसमें उन्होंने टीएमसी नेताओं और खासकर पश्चिम वर्धमान जिले के टीएमसी नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और दावा किया था कि बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत पक्की है वहीं कल पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल में भी रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होकर कृष्णनेंदु मुखर्जी ने कहा था कि पिछले 15 वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाने जाने वाले आसनसोल में कोई नया कारखाना नहीं खुला है और यहां के औद्योगिक मानचित्र की हालत काफी खराब है इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने कहा कि कृष्णा प्रसाद को भाजपा में नेता बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं उन्हें जमीनी हकीकत का पता नहीं है इसीलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बंगाल में 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ था और 34 वर्षों के वामपंथी शासन को समाप्त किया गया था उसके बाद से ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जिसने लोगों का विकास किया है और हर मामले में लोगों की जरूरत का ख्याल रखकर सरकार नीतियां बना रही है यही वजह है कि लगातार तीन विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने टीएमसी का साथ दिया है और 2026 में जब विधानसभा के चुनाव के नतीजे आएंगे तब एक बार फिर ममता बनर्जी ही चौथी बार के लिए मुख्यमंत्री बनेंगी दासु ने कहा अचानक किसी पार्टी में आकर नेता बन जाना आसान है लेकिन नेतृत्व देकर अपनी पार्टी को विजय तक पहुंचाना मुश्किल उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लगभग 40 वर्षों तक वामपंथी नेतृत्व के खिलाफ लगातार आंदोलन किया तब कहीं जाकर 2011 में उन्हें कामयाबी मिली वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा आसनसोल में नए कारखाने नहीं लगाए जाने के सवाल पर दासु ने कहा कि लगता है भाजपा नेतृत्व के चश्मे का नंबर बढ़ गया है इसीलिए उन्हें चीजें नजर नहीं आ रही है उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले में अगर कोई सही से देखेगा तो उसे पता चलेगा कि 2011 के बाद से कितने कारखाने लगे हैं जहां लोग काम कर रहे हैं उन्हें रोजगार मिला हुआ है दासु ने सवाल किया कि बंगाल में औद्योगीकरण पर सवाल पूछने से पहले भाजपा नेतृत्व को इस बात का जवाब देना होगा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों में औद्योगीकरण का क्या हाल है उन्होंने साफ कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन की जरूरत होती है नेतृत्व की जरूरत होती है जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की जरूरत होती है इनमें से कुछ भी भाजपा के पास नहीं है और भाजपा नेतृत्व अपने थोड़े बहुत कार्यकर्ताओं के मनोबल को बरकरार रखने के लिए उन्हें सब्जबाग दिखा रहा है। लेकिन वह भाजपा नेतृत्व को साफ कह देना चाहते हैं की मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कुछ नहीं होगा ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री थी आज भी है और 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भी रहेंगी।












