shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जमुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसे में कारखाना श्रमिक की मौत स्थानीय निवासियों का मुआवजे पर प्रदर्शन

1 min read

    :जामुरिया औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक कारखाना श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत श्रमिक का नाम पार्थ सारथी चटर्जी है। वह सार्थकपुर क्षेत्र के निवासी थे और जामुरिया औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी सुपर स्मेल्टन कारखाने में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौटते समय इकड़ा राजा राम डांगा संलग्न क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोर से टक्कर मार दी। दुर्घटना की तीव्रता से पार्थ सारथी चटर्जी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के विरोध में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने घटनास्थल के पास स्थित एक निजी कारखाने में घुसकर तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बारे में पार्थो चटर्जी के पड़ोसी सजल कुमार चटर्जी ने कहा कि उनके घर में एक बूढी मां है उनकी पत्नी है दो बच्चे हैं उनके भाई हैं भाई के बेटे को भी थैलेसीमिया है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि परिवार को बचाने के लिए उनकी पत्नी को नौकरी दी जाए और जो उचित मुआवजा है वह भी होने दिया जाए उन्होंने कहा कि अभी तक कारखाना प्रबंधन से कोई घटना स्थल पर नहीं आए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page