आसनसोल रेलवे स्टेशन के नीकट भी भाजपा की परिवर्तन सभा का आयोजन
1 min readआसनसोल :
आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में एक परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया यहां पर शंकर चौधरी सुधीर चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां भाजपा नेताओं ने अपने वक्तव्य में आगामी लोकसभा चुनाव में टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा किया है इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज पूरे बंगाल में हर रेलवे स्टेशन पर भाजपा की तरफ से परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया है आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भी इसका आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि जब से बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई है तब से ही यहां चुनावी मुहिम शुरू हो चुकी है । इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान टीएमसी प्रशासन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज सरकारी कार्यों को करने के लिए उन्हें ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं क्योंकि ठेकेदार टेंडर में शामिल नहीं होना चाहते क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वह सरकारी कार्यों के टेंडर में शामिल होंगे तो उन्हें अधिकारियों और नेताओं को इतना पैसा खिलाना पड़ेगा कि उनका कोई फायदा नहीं होगा इसलिए वह सरकारी कार्यों के टेंडर में शामिल भी नहीं हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले राज्य सरकार की तरफ से आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना चलाए गए थे जिससे कि आसनसोल नगर निगम में 5,000 कार्य जमा हैं लेकिन उन कार्यों को करने के लिए कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें इतना पैसा रिश्वत के तौर पर देना होगा कि उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा इसलिए कार्य करने के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिल रहा है उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की वजह से पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी फर्जी मतदाता कट गए हैं इस वजह से अब भाजपा को यहां जितने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि असली भारतीय मतदाता भाजपा के साथ है












