बराचक इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक किशोर की मौत
1 min read
:असनसोल के बोराचक बयला धौड़ा इलाके के एक तालाब के किनारे रहस्यमय तरीके से 15 वर्षीय शुभम का शव बरामद हुआ। दक्षिण थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सुबह 5 बजे वह शौच के लिए घर से निकला था। जिन लोगों ने सबसे पहले शुभम का शव देखा, उनका कहना है कि देखने से लगता है कि अत्यधिक ठंड के कारण हार्टफेल होने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आई थी और वे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।












