shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा 501 जोड़ों के सामुहिक विवाह के लिए 18 जनवरी से शुरू की जाएगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

1 min read

आसनसोल    :समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने घोषणा की थी कि 12 जनवरी 2026 से सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी कल उन्होंने कल्ला इलाके में एक संवाददाता सम्मेलन किया और अपनी पूर्व घोषणा में हल्का सा बदलाव करते हुए उन्होंने कहा कि सामुहिक विवाह का जो कार्यक्रम उन्होंने लिया है वह यथावत जारी है लेकिन पहले उन्होंने कहा था कि 12 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी वह अब 18 जनवरी से होगी क्योंकि 12 जनवरी को खरमास समाप्त नहीं हो रहा है भारतीय पंचांग के अनुसार खरमास में कोई पवित्र कार्य की शुरुआत नहीं की जाती है इसलिए सामूहिक विवाह के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी के बदले 18 जनवरी से शुरू होगी कृष्णा प्रसाद ने कहा की 18 जनवरी को कल्ला बाईपास मोड़ पर सामूहिक विवाह के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी और उसके साथ ही उस दिन महा रक्तदान शिविर निशुल्क आई चेक अप कैंप निशुल्क आयुर्वेदिक इलाज का कैंप लगाया जाएगा और महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि 501 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह वह करवाएंगे इसके लिए उन परिवारों को अपने स्थानीय पंचायत या पार्षद से उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में लिखवा कर लाना होगा जिनकी इनकम ₹10000 प्रति महीने से कम है वैसे जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का ही रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि जो भी परिवार अपनी लड़कियों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं उनको आधार कार्ड और स्थानीय पंचायत या पार्षद से लिखवा कर लाना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page