shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

राहा लेन पार्टी कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

1 min read

  :तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एम एम आई सी गुरुदास चटर्जी रबीउल इस्लाम सहित टीएमसी के अन्य नेता पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां सबसे पहले पार्टी का झंडा लहराया गया इसके उपरांत 1998 से लेकर अभी तक टीएमसी के जिन कार्यकर्ताओं ने शहादत दी थी उनको याद किया गया उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । यहां छोटे-छोटे बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। यहां टीएमसी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि 1998 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का गठन हुआ था ममता बनर्जी और टीएमसी से जुड़े सभी लोगों का एक ही मकसद था कि 34 सालों के वामपंथी शासन से बंगाल को मुक्त करना है ममता बनर्जी पर 2011 से पहले कई बार हमले हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार 2011 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन के बाद जो विकास हुआ है वह पिछले 34 सालों में बंगाल ने नहीं देखा ममता बनर्जी द्वारा लगभग 100 जन कल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जाती हैं जिसका लाभ बंगाल के सभी लोगों को चाहे वह किसी भी धर्म जाति के क्यों ना हो उन्हें मिलता है उन्होंने कहा कि आज बंगाल में लोगों का चौतरफा विकास हो रहा है महिलाएं सुरक्षित हैं और इसका सीधा लाभ लोगों के आम जिंदगी पर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा जो जनकल्याणकारी परियोजना शुरू की गई है उनसे बंगाल का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है मलय घटक ने कहा कि 2026 में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विरोधी चाहे कितना ही प्रयास क्यों न कर लें एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेगी और विपक्ष का सुपड़ा साफ हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page