एडीपीसी की तरफ से आज से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज से 15वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस लाइन स्थित मैदान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया इस प्रतियोगिता में एडीपीसी क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी विभिन्न एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिसमें वह अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियां से अलग हटकर थोड़ा रिलैक्स कर सकें यह दो दिवसीय प्रतियोगिता है












