एक बिल्डिंग का छज्जा गिरने से दो मोटरसाइकिलों को पहुंचा नुकसान कोई हताहत नहीं
1 min read
:आसनसोल के ट्रैफिक जिम्नेशियम के विपरीत दिशा में जीटी रोड के किनारे ज्योति मार्केट में आज एक इमारत का छज्जा नीचे गिर गया इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन उस बिल्डिंग के नीचे खड़ी दो गाड़ियों को जरूर नुकसान पहुंचा घटना के बारे में स्थानीय निवासी ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी है 1990 में इसका निर्माण किया गया था बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है आज एक छज्जा गिर गया जिसमें किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन बिल्डिंग के नीचे खड़ी दो गाड़ियों को जरूर नुकसान पहुंचा












