बर्नपुर नरसिंह बांध इलाके में युवकों के दो गुटों में मारपीट इलाके में दहशत
1 min read
:बर्नपुर के नरसिंह बांध इलाके में हुए के अड्डे पर हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जुए का अड्डा चलाने वाले लोगों ने चित्रा से कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर हमला करवाया इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के चार नंबर क्वार्टर में पिंटू नामक एक युवक अपने दोस्तों को बुलाकर जुए का अड्डा लगाता है वहीं उससे कुछ दूरी पर नरसिंह बांध के कुछ युवक बैठकर शराब पीते हैं परसों रात उन दोनों गुटों के युवकों के बीच मारपीट हुई पहले सनी नामक एक युवक भी शराब पीने वाले युवकों के साथ उठता बैठता था लेकिन जब से उसने देखा कि वह युवक शराब पीने लगे हैं तब सनी ने वहां जाना छोड़ दिया परसों रात जब जुआ खेलने वाले और शराब पीने वाले युवकों के गुटों के बीच मारपीट हुई तब सनी के घर पर भी आक्रमण किया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इस घटना से बहुत और डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह घटना हुई तो वह बहुत डरे हुए थे पुलिस प्रशासन को खबर दी गई थी पुलिस आई थी लेकिन उन्होंने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की और सनी तथा एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया












