shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अंकुर सुकृति अपार्टमेंट के निवासियों ने फिर संवाददाता सम्मेलन कर बिल्डर के खिलाफ वादा खिलाफी का लगाया आरोप

1 min read

    आसनसोल के अंकुर सुकृति अपार्टमेंट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है अंकुर सुकृति अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने कुछ दिनों पहले एक संवाददाता सम्मेलन किया था और वहां उन्होंने इस अपार्टमेंट को बनाने वाले बिल्डर सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाया था उन्होंने कहा था कि अपार्टमेंट में फ्लैट बेचते समय सुरेंद्र शर्मा ने उनसे जो वादा किया था उसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ उन्होंने आरोप लगाया था कि पानी की असुविधा है वही जो फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं वह भी काम नहीं कर रहे हैं सब के सब एक्सपायर हो चुके हैं इसके अलावा और भी तमाम तरह की सुविधा देने का वादा सुरेंद्र शर्मा ने किया था जिसमें से एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया इसके बाद सुरेंद्र शर्मा ने अंकुर सुकृति के रहने वाले लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए बयान भी जारी किया था उस बयान पर जवाब देने के लिए आज एक बार फिर अंकुर सुकृति के रहने वाले बाशिंदों ने एक संवाददाता सम्मेलन किया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वाले अनिल जालान ने बताया कि यहां पर पानी का अभाव है फायर एक्सटिंग्विशर भी काम नहीं करते हैं बच्चों के खेलने के लिए जो जगह देने की बात कही गई थी उसे भी नहीं बनाया गया है कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है यहां तक कि यहां पर रहने वाले लोगों को पोजीशन लेटर भी नहीं मिला है वही एक और निवासी मनिंदर चौबे ने भी सुरेंद्र शर्मा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया कि बिल्डर सुरेंद्र शर्मा ने फ्लैट बेचते समय जो भी वादे किए थे उसमें से एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है मनिंदर चौबे ने कहा कि अभी तक उन्होंने बिल्डर के खिलाफ रेरा में शिकायत दर्ज की है और 5 जनवरी के बाद से वह आसनसोल नगर निगम जिला शासक कार्यालय सहित अन्य दफ्तर में भी शिकायत करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page