shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एसआईआर पर जिला शासक की अहम प्रेस मीट कल से जिले में शुरू हो रही है हियरिंग नो मैपिंग वालों को भेजा गया है नोटिस

1 min read

:एसआईआर को लेकर आज जिला शासक दफ्तर में जिला शासक एस पोन्नबलम ने एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने बताया कि कल से पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस जिले में भी हियरिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिला शासक ने साफ लफ्जों में कह दिया कि कल से जो हियरिंग हो रही है वह नो मैपिंग वालों के लिए होगी यानी की एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने के चरण में जिन लोगों के नाम के साथ 2002 में किसी भी मतदाता के नाम का लिंक नहीं मिला था ऐसे लोगों को हियरिंग के लिए बुलाया गया है उन्होंने कहा कि इस जिले में ऐसे लोगों की संख्या तकरीबन 1.4 लाख के आसपास है जिला शासक ने साफ कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वालों को अभी हियरिंग के लिए नहीं बुलाया जा रहा है या उनको लेकर अभी जिला प्रशासन के पास चुनाव आयोग से कोई दिशा निर्देश नहीं आया है अभी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले अपने स्थानीय बीएलओ के माध्यम से ही अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं और बीएलओ के मोबाइल में एक विशेष ऐप अपलोड किया गया है जिसके जरिए लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी को हर बीएलओ अपने स्तर पर ही समाधान कर रहा है उन्होंने कहा कि फिलहाल कल से जो हियरिंग होने वाली है वह नो मैपिंग वालों के लिए होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस जिले में जितने भी विधानसभा क्षेत्र हैं उन सब को मिलाकर कुल 42 केंद्रों पर यह हियरिंग होगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हियरिंग का नोटिस मिलने के बाद भी किसी मतदाता को 2002 के साथ उनका लिंक मिल जाता है तो ऐसे मामलों में ईआरओ उसे मैपिंग केस के हिसाब से देखेंगे और उनसे कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाएगा इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भेजी की अभी जिनकी उम्र 18 साल हुई है अगर वह 14 फरवरी को निकलने वाले फाइनल मतदाता सूची में अपना नाम डलवाना चाहते हैं तो उन्हें फॉर्म 6 भरना पड़ेगा और जिनके नाम में कोई त्रुटि है उन्हें फॉर्म 8 भरना पड़ेगा उन्होंने कहा कि यह हियरिंग की प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी। जिला शासक ने बताया कि इस जिले के सभी विधानसभा केंद्रों में 42 हियरिंग सेंटर बनाए गए हैं इनमें पांडवेश्वर में पांच दुर्गापुर पूर्व में 6 दुर्गापुर पश्चिम में पांच रानीगंज में तीन जमुरिया में 5 आसनसोल दक्षिण में पांच आसनसोल उत्तर में पांच कुल्टी में पांच और बाराबनी मैं तीन केंद्रों पर यह हियरिंग होगी उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को इन हियरिंग सेंटर के बारे में बता दिया गया है तथा कौन ईआरओ किस हियरिंग सेंटर पर जाएंगे उसकी सूची भी जारी कर दी गई है उसके बारे में भी राजनीतिक दलों को बता दिया गया है उन्होंने साफ कहा कि कल से जो हियरिंग शुरू होने वाली है वह सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके नाम के साथ 2002 के किसी भी मतदाता के नाम का लिंक नहीं मिला है लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वालों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर बीएलओ द्वारा ही किया जा रहा है और वह प्रक्रिया भी चल रही है उन्होंने बताया कि स्थानीय बीएलओ द्वारा उन लोगों को घर-घर जाकर नोटिस जारी किया गया है जिनको हियरिंग के लिए आना है और इसे चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page