shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पथश्री परियोजना को लेकर जिला शासक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस पथश्री के तहत अब शहरी इलाकों में भी होगा रास्तों का निर्माण

1 min read
  •     :पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम ने आज पथश्री परियोजना को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पथ श्री चार परियोजना की शुरुआत तक की है पहले इस परियोजना के तहत सिर्फ ग्रामीण इलाकों में रास्तों का निर्माण या मरम्मत हुआ करता था लेकिन अब इस परियोजना के चौथे संस्करण में शहरी इलाकों के रास्तों को भी जोड़ा गया है उन्होंने कहा कि इस जिले में ग्रामीण इलाकों में 165 रास्तों के काम करने थे उन सब को चिन्हित करके 160 रास्तों पर काम करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव भेजे गए थे प्रस्तावित रास्तो की लंबाई 176.5 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 88 करोड रुपए होगी। उन्होंने बताया कि सभी कामों का टेंडर हो चुका है और उसमें से 108 काम शुरु भी हो चुके हैं वहीं शहरी इलाकों में म्युनिसिपल इंजीनियरिंग डायरेक्टरेट द्वारा यह काम किया जाएगा आसनसोल और नगर निगम क्षेत्र में आसनसोल नगर निगम और दुर्गापुर नगर निगम क्षेत्र में दुर्गापुर नगर निगम द्वारा यह कार्य करवाए जाएंगे आसनसोल नगर निगम इलाके में ढाई सौ काम है जिनकी कुल लंबाई 200 किलोमीटर के आसपास है वहीं दुर्गापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इलाके में 110 काम हैं जिनकी कुल लंबाई 60 किलोमीटर है आसनसोल और दुर्गापुर दोनों को मिलाकर इसके कुल लागत 120 करोड रुपए के आसपास आएगी जिला शासक ने बताया कि इन सभी कार्यों का टेंडर हो चुका है वहीं आज आसनसोल नगर निगम में आमार पाड़ा आमार समाधान को लेकर आज जो बैठक हुई थी उसे बारे में उन्होंने बताया कि आज उन्होंने नगर निगम में बैठक की और उन्होंने नगर निगम के सभी पदाधिकारीयों और वरिष्ठ अधिकारियों को यह बता दिया कि राज्य सरकार की तरफ से 28 करोड रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं और पथश्री तथा आमार पाड़ा आमार समाधान के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page