एडीपीसी के ट्रैफिक विभाग द्वारा यात्री साथी ऐप के एंबुलेंस चालकों को किया गया सम्मानित
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से यात्री साथी ऐप्स में एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई थी। शुक्रवार को इस परियोजना के तहत एंबुलेंस चलाने वाले 10 टॉप 10 एंबुलेंस चालकों को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सम्मानित किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने कहा कि यात्री साथी एप्स में एंबुलेंस सेवा को शुरू किया गया था. एडीपीसी क्षेत्र में भी एंबुलेंस परिसेवा शुरू की गई है जिसके तहत बेहतर कार्य करने वाले 10 एंबुलेंस चालकों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को लेकर एडीपीसी की ओर से कार्य किया जा रहा है. जहां शिकायतें मिल रही है उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कुल्टी ट्रैफिक गार्ड अंतर्गत फर्न खान तथा मनोजित कांजीलाल, आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड अंतर्गत अभिषेक प्रमाणिक तथा विजय रुईदास, रानीगंज ट्रैफिक गार्डन अंतर्गत हिरेन रुईदास तथा सपन मंडल, आसनसोल साउथ टीजी अंतर्गत आकाश रुईदास और अजय बाउरी, नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड अंतर्गत विश्वजीत कुमार, बराकर सब टीजी अंतर्गत प्रेम नाग को टाप टेन पुलिस चालकों को सम्मानित किया गया और उन्हें नगद इनाम दिया गया.












