बड़े भाई ने छोटे भाई पर लगाया ट्रक लेकर भागते हुए दुर्घटना घटाने का आरोप
1 min readकुल्टी :
कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत नियामतपुर के शांति नगर के रहने वाले विनय शर्मा ने अपने छोटे भाई संजय शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विनय शर्मा का आरोप है कि उसका छोटा भाई संजय शर्मा घर में झगड़ा करके घर से निकल गया और ट्रक लेकर भागने की कोशिश में एक दुर्घटना हुई।
विनय शर्मा का कहना है कि उसका छोटा भाई संजय शर्मा ने ट्रक से एक क्विंटल राड बेच दिया और ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, जिस दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना की शिकायत नियामतपुर फाड़ी में दर्ज कराई गई है।
घटना की खबर मिलते ही नियामतपुर फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कल रात संजय शर्मा ट्रक लेकर जा रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और एक चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। इसके अलावा, पास के दो घरों को भी नुकसान पहुंचा और ड्रेन टूटने से ट्रक का पहिया उसमें फंस गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।












