गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत की याद में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से निकाला नगर कीर्तन
1 min read
:आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुर्गा सोल के गुरु नानक गुरुद्वारे से रामबंधु तालाब के गुरु नानक कमेटी हॉल तक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत को याद करते हुए आज पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी सिख धर्म को मानने वाले लोगों ने यह नगर कीर्तन निकाली इस बारे में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया कि आज से लेकर 3 दिनों तक गुरु नानक नगर कमेटी हॉल में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 27 को इन कार्यक्रमों का समापन होगा उसे दिन वहां पर गए धार्मिक अनुष्ठान होंगे और इसके साथ ही लंगर का भी आयोजन किया जाएगा












