वेतन सहित विभिन्न मुद्दों पर पीएचई ठेका श्रमिकों ने किया पथावरोध
1 min read
:पीएचई विभाग के ठेका कर्मचारियों की ओर से आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर पथ अवरोध किया गया। इस बारे में पीएचई विभाग के ठेका श्रमिक आशिष कुमार माजि ने कहा कि उन्हें महीने की मेहनत की कमाई हर महीने नहीं मिल रही है, जिससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने कई बार पीएचई विभाग में आवेदन किया है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसलिए वे आज बीएनआर मोड़ पर पथ अवरोध करने के लिए मजबूर हुए हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह इस बारे में एक और ठेका कर्मचारी वंदना राय ने बताया कि सितंबर से उनका वेतन बाकी है दिसंबर खत्म होने को आया है लेकिन अभी तक उन्हें उनका वेतन नहीं मिला है जिस वजह से उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है उन्होंने कहा कि वह लगातार अपना काम कर रहे हैं पश्चिम बर्दवान जिले में तकरीबन 1200 ऐसे पीएचई के ठेका कर्मचारी हैं जिनका वेतन बाकी है उन्होंने कहा कि जब वह अपने एजेंसी से बात करने जाते हैं तो एजेंसी यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुकर जाते हैं कि सरकार की तरफ से कर्मचारियों को देने वाला पैसा भी आया नहीं है इस वजह से कर्मचारियों को वह वेतन नहीं दे पा रहे हैं वंदना राय ने कहा कि आज के इस अभियान के जरिए वह लोगों तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं कि सरकार द्वारा पैसा रोके जाने की वजह से ही उन्हें उनका वेतन नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपना काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें उनके मेहनत का पैसा नहीं मिल रहा है












