आशा कर्मियों ने शुरू की अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समय पर वेतन न मिलने से हैं नाराज
1 min read
:उनकी विभिन्न मांगों को लेकर आज से आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आशा कर्मियों ने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने का आह्वान किया। आज आशा कर्मी आसनसोल नगर निगम पहुंचे और बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। तीन से चार महीने का वेतन एक बार में दिया जाता है, वह भी पूरा वेतन नहीं मिलता।
इसके अलावा, जितना काम वे करते हैं, उसके मुकाबले उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता। इन मुद्दों पर उन्होंने पहले भी आंदोलन किया है, लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए आज से उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने का आह्वान किया है। इस बारे में डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से आशा कर्मियों को काफी सुविधा दी जा रही हैं उन्होंने कहा कि वामपंथियों के जमाने में जब यह आशा कर्मीयां काम करती थी तब उन्हें कितना बारिश होने की मिलता था इसका भी पता लगाना चाहिए और ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से उन्हें क्या-क्या सुविधा मिल रहे हैं उसकी भी जानकारी होनी चाहिए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में इन आशा कर्मचारी को काफी सुविधा दी जा रही हैं वहीं इंसेंटिव के आने में देरी होने के सवाल पर वसीम उल हक ने कहा कि एन यू एच एम परियोजना के तहत उनके इंसेंटिव आता है उसमें थोड़ी देरी हो रही है वसीम उल हक ने कहा कि हम सब जानते हैं कि किस तरह से केंद्र सरकार राज्य को वंचित कर रही है राज्य के अधिकार का पैसा रोका जा रहा है लेकिन फिर भी ममता बनर्जी द्वारा राज्य के सभी लोगों को एक अच्छी जिंदगी देने का प्रयास किया जा रहा है वसीम उल हक ने कहा कि आशा कर्मियों द्वारा जो काम किया जाता है उससे आसनसोल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखा जा सकता है लेकिन उन्हें कुछ राजनीतिक दलों द्वारा गलत समझाया जा रहा है जिस वजह से वह राजनीति का शिकार हो रही है












