कुहासे ने लिया पूरे शिल्पांचल को अपनी आगोश में
1 min read
:हम अक्सर कहते हैं कि सर्दी के मौसम में गुलाबी ठंड के साथ गर्म चाय की चुस्की लेने का अलग ही मजा आता है लेकिन ठंडी के मौसम में जिन लोगों को सुबह सवेरे अपने-अपने काम पर निकालना पड़ता है वह भी कुहासे की मोटी चादर को चीरकर उनके लिए सर्दी की सुबह किसी भयानक अनुभव से कम नहीं होता।
आसनसोल शिल्पांचल में आज सुबह कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया सुबह से ही पूरे क्षेत्र को कुहासे ने ढक लिया था सुबह सवेरे अपने काम से निकले लोगों को भारी परेशानी हो रही थी दूर की चीजें तो छोड़िए नजदीक की चीज भी देखने में परेशानी हो रही थी सुबह से ही वाहन चालकों को अपने गाड़ियों की हेडलाइट ऑन करके गाड़ी चलाना पड़ रहा था लेकिन पापी पेट के लिए काम पर भी निकलना था इस वजह से कुहासे को चीरते हुए यह लोग अपने-अपने गंतव्य की तरफ निकल पड़े वहीं समाज के कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास इस ठंड से बचने के लिए मोटी मोटी रजाइयां नहीं हैं या गर्म कपड़े नहीं है उनके लिए एक ही रास्ता है वह अलाव। अलाव जलाकर इन लोगों ने ठंड को दूर भगाने का प्रयास किया। कहा जा सकता है कि ठंड ने पूरे शिल्पांचल को अपनी आगोश में ले लिया है कुछ लोगों के लिए भले ही यह ठंड गुलाबी ठंड हो लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए इस मौसम ने कई परेशानियों को खड़ा कर दिया है












