shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद ने की प्रेस मीट मलय घटक और टीएमसी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार ने किया पलटवार

1 min read

:भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आज अपने कल्ला मोड़ क्षेत्र में स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के मंत्री मलय घटक ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो-जो वादे किए थे, उनमें से एक भी उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मलय घटक लोगों को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रहे हैं और इसी तरह वे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मलय घटक ने कहा था कि यहां फ्लाइओवर बनाया जाएगा, उर्दू कॉलेज होगा, दो मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाए जाएंगे, लेकिन इनमें से एक भी नहीं बनाया गया। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इसके अलावा भी मलय घटक ने कई वादे किए थे, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी नेता भाजपा नेतृत्व के खिलाफ अशालीन टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी।

इस बारे में आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशिष सरकार ने कहा कि कृष्णाप्रसाद ने आज जो आरोप लगाए हैं, उससे पहले वे उनसे एक सवाल पूछना चाहते हैं कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें उन्होंने अब तक क्यों पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें उन्होंने पूरा किया है, लेकिन भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि कृष्णा प्रसाद को इतिहास का पता नहीं है इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी ने जो भी वादे किए थे उन सभी वादों को उन्होंने पूरा किया है लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page