जिला पुस्तक मेले का हुआ समापन सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रहे उपस्थित
1 min read
:आसनसोल पोलो मैदान में आयोजित नौवें पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले का कल समापन हुया। पुस्तक मेले के अंतिम दिन आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे। इसके अलावा, श्रीराधा बन्दोपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति दी।
आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले की ओर से आयोजित नौवें पुस्तक मेले का आज समापन हुआ। अंतिम दिन सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे। इसके अलावा, श्रीराधा बन्दोपाध्याय ने पुस्तक मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला अन्य वर्षों की तरह अत्यधिक सफलता के साथ आयोजित किया गया और यहां भारी संख्या में पाठकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पुस्तक मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देश पर जिला पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है आसनसोल का यह पुस्तक मेला आज पूरे भारत में चर्चा का केंद्र बन चुका है यहां पर जिस खूबसूरती के साथ पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है वैसा देश के अन्य किसी हिस्से में नहीं होता उन्होंने कहा कि आज राजनीति पर वह कोई बात नहीं करना चाहते लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगाल के साथ सौतेला आचरण करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के हक का 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसा रोक के रखा गया है जिससे पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों को कुंद किया जा सके लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा तकरीबन 100 के लगभग जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं और उन्होंने बंगाल के लोगों की भलाई में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले में आने से पहले वह एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुए थे जहां उन्हें पता चला कि केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना के तहत 7000 घरों का पैसा रोक के रखा गया है लेकिन ममता बनर्जी द्वारा लोगों को आवास स्वास्थ्य शिक्षा सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ दिए जा रहे हैं












