पश्चिम बर्दवान जिले के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांग्लादेश की स्थिति पर जताई चिंता
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिले के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आज दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक हुई।
बैठक में जिले के जिलाशासक एस पोन्नाबलम सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार, विधायक हरेराम सिंह, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता, दुर्गापुर नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी और अनुमंडल अधिकारी सुमन विश्वास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक को लेकर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “जहां भी हिंसा की घटना होती है, बहुत दुख होता है। हमें समझना होगा कि बांग्लादेश का आंदोलन उनका आंतरिक मामला है, यह हमारे देश का मामला नहीं है। लेकिन एक पड़ोसी के रूप में हम संवेदना और दुख प्रकट कर सकते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वहां जल्द से जल्द शांति स्थापित हो।”












