साउथ पुलिस पोस्ट ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में चला टोटो का रजिस्ट्रेशन अभियान
1 min read
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में टोटो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है दरअसल राज्य सरकार के परिवहन दफ्तर द्वारा घोषणा की गई थी कि राज्य में जितने भी टोटो चल रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा पहले यह तारीख 30 नवंबर तक थी लेकिन फिर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक किया गया है। आज आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट ट्रैफिक विभाग के प्रभारी राम अयोध्या मिश्रा के नेतृत्व में टोटो उनके रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया इस बारे में राम अयोध्या मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के परिवहन दफ्तर के आदेश के अनुसार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में भी जितने भी टोटो चल रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना 50 के लगभग टोटो का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है उन्होंने आशा जताई की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद जब रूट देने की प्रक्रिया शुरू होगी तब आसनसोल में जान की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से टोटो चालक भी बहुत खुश है












