shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एस आई आर की प्रक्रिया के तहत हियरिंग को लेकर आज एसडीओ कार्यालय में सर्वदलीय बैठक

1 min read

:अब जबकि पश्चिम बंगाल में एस आई आर की प्रक्रिया में एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने का चरण समाप्त हो चुका है और ड्राफ्ट लिस्ट भी निकल चुकी है अब प्रशासन की तरफ से हियरिंग की तैयारी की जा रही है आज इसे लेकर आसनसोल एसडीओ कार्यालय में एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक हुई यहां आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण और कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे इस बारे में जब हमने टीएमसी के प्रतिनिधि गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि हियरिंग की प्रक्रिया को लेकर कहा गया है कि हर एक विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर हियरिंग की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी जबकि टीएमसी की तरफ से मांग की गई थी कि कम से कम 10 जगहों पर हियरिंग की प्रक्रिया की जाए उन्होंने कहा कि लेकिन चुनाव आयोग कोई बात सुनने को राजी नहीं है और उन्होंने कह दिया है की पांच स्थानों पर ही हियरिंग होगी गुरदास चटर्जी ने कहा कि इससे दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों के लिए हियरिंग के लिए पहुंचना मुश्किल हो जाएगा और उनका नाम कटने की आशंका खड़ी हो गई है गुरदास चटर्जी ने बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि टीएमसी की तरफ से उन लोगों को हियरिंग सेंटर पर पहुंचाया जाए जिनके नाम हियरिंग के लिए आएंगे वहीं इस बारे में जब हमने विश्वजीत भट्टाचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि हियरिंग की प्रक्रिया को लेकर अब प्रशासन की तरफ से पहल की जा रही है जब उनसे पूछा गया की हियरिंग के लिए जो स्थान मुकर्रर किए गए हैं उनके बारे में राजनीतिक दलों का कहना है कि वह काफी कम है तो इस पर विश्वजीत भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से जो दिशा निर्देश आए हैं उसके मुताबिक काम किया जा रहा है हालांकि उन्होंने कहा कि हियरिंग सेंटर की संख्या को बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन की तरफ से कुछ प्रस्ताव भेजे गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page