कल से आशा कर्मियों द्वारा किया जाएगा अनिश्चितकालीन हड़ताल
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाली आशा कर्मियों ने घोषणा की है कि कल से वह अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने वाली है आज आशा कर्मीयां आसनसोल नगर निगम आई और उन्होंने अपने फैसले के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया इस बारे में आशा कर्मियों का कहना है कि उन्होंने पिछले लंबे समय से अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में आसनसोल नगर निगम से गुहार लगाई है इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन के हर विभाग से उन्होंने गुहार लगाई है लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि कल से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाली हैं कल वह आसनसोल नगर निगम में धरना देंगी इसके उपरांत परसों सुकांतो मैदान और उसके बाद 26 तारीख को जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में वह धरना प्रदर्शन करेंगी उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा इन्होंने बताया कि वह लगातार काम कर रही है सेवाएं दे रही हैं लेकिन उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है












