आसनसोल पश्चिम जोन के सत्रह स्कूलों के विद्यार्थियों को लेकर हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता
1 min read
:आसनसोल पश्चिम जोन अंतर्गत आने वाले 17 स्कूलों के विद्यार्थियों को लेकर आज आसनसोल के चेलीडंगाल रेलवे मैदान में खेलकूदय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मुख्य तौर पर उपस्थित थे। इसके अलावा 17 स्कूलों के शिक्षक और अन्य लोग भी यहां मौजूद थे इस प्रतियोगिता में 34 स्पर्धाएं रखी गई थी 17 छात्रों के लिए और 17 ही छात्राओं के लिए। इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने विद्यार्थियों का संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है खासकर आज के आधुनिक युग में जब बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल लैपटॉप आगे में बिता रहे हैं ऐसे में मैदान में आकर खेलकूद करना बहुत जरूरी हो जाता है












