टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन में हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन
1 min read
:अब जब कि क्रिसमस त्योहार को ज्यादा दिन दूर नहीं है अभी से इस त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है आज आसनसोल में टॉडलर्स मोंटसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन की तरफ से क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया आपको बता दें कि इससे पहले भी स्कूल की तरफ से स्कूल परिसर में क्रिसमस केक मिक्सिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था आज इस के अगले चरण में यहां पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जहां पर एक बार फिर मास्टरशेफ जयंती सेनगुप्ता घोष ने एक लजीज केक बनाया था इसके अलावा और भी कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन थे वहीं बच्चों ने यहां पर काफी एंजॉय किया कई गेम्स में उन्होंने हिस्सा लिया

वहीं यहां पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए बच्चों ने खुलकर डांस किया जिसमें स्कूल के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया और बच्चों का साथ दिया इस मौके पर यहां मास्टरशेफ जयंती सेनगुप्ता घोष के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल केका चटर्जी और स्कूल प्रबंधन से जुड़ी प्रियंका सेठ राय भी विशेष रूप से उपस्थित थीं












