झारखंड से श्याम भक्त निशानलेकर पैदल चलकर पहुंचे नियामतपुर
1 min readकुल्टी :
झारखंड राज्य के एगारकुड़ से पैदल चलकर कुल्टी के नियामतपुर में श्री श्याम निशान यात्रा पहुंची। लगभग 17 किलोमीटर पैदल चलकर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने झारखंड राज्य के धनबाद जिले के एगारकुड़ क्षेत्र से श्री श्याम भक्तों के साथ कुल्टी क्षेत्र के नियामतपुर श्री श्याम और दादी मंदिर में निशान अर्पण करने और पूजा करने के लिए यात्रा की।
इससे पहले आज सुबह 10 बजे कुल्टी के जीटी रोड के पास एक निजी मैरिज हॉल में कुल्टी महिला मारवाड़ी समिति और कुल्टी श्री श्याम भक्तों ने झारखंड से आए निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया।












