आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर फोसबेकी की तरफ से होगा सेमिनार का आयोजन
1 min read
:दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर 22 दिसंबर को आसनसोल क्लब में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा इस सेमिनार में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर उदय बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इसके अलावा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे वहीं आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ऑटोमेशन फार स्टूडेंट्स के बारे में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी देने के लिए अमेरिका और इंग्लैंड में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के हेड ऑफ़ टेक्नोलॉजी सुदीप नाग विश्वास भी मौजूद रहेंगे इनके अलावा कॉग्निजेंट के एसोसिएट डायरेक्टर सुशांत कर और पश्चिम बंगाल सरकार में इंस्पेक्टर आफ फैक्टरीज अनिमेष प्रमाणिक भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे इस बारे में जब हमने फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से 22 दिसंबर को आसनसोल क्लब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा इसका उद्देश्य आज के जमाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें किस तरह से सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है उसके बारे में जानकारी हासिल करना है उन्होंने कहा कि इस विषय के जानकार कई विशेषज्ञ यहां पर उपस्थित रहेंगे जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और किस तरह से हम आधुनिक तकनीक को अपने कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि हम जो कार्य भी कर रहे हो उसमें और बेहतर कर सकें उन्होंने कहा की फोसबेकी एक वाणिज्यिक संगठन है और संगठन का प्रयास रहता है कि वह बदलते माहौल के साथ अपने आप में भी परिवर्तन लाता रहे ताकि समाज को एक सही दिशा मिल सके और समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बिना आज हम कुछ भी नहीं कर सकते और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज की सच्चाई है इसलिए हमें इसको जानना होगा और 22 तारीख का यह कार्यक्रम उसी जानने की दिशा में एक प्रयास है












